फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी09-क्विज में विजेता छात्रा को सम्मानित करतीं डॉ. दीक्षा यादव। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य व वेलनेस दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और नशा मुक्ति विषय पर क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें खुशी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। डॉ. दीक्षा यादव की निगरानी में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें एएनएम दर्शना और स्वास्थ्य कर्मचारी नरेंद्र कुमार ने सहयोग दिया।
स्वास्थ्य परामर्शदाता सुषमा ने छात्राओं को नशीले पदार्थों के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों, नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी और अच्छी आदतों का विकास बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान विद्यालय प्रभारी सविता और विनिता, आशा कार्यकर्ता मंजू और संतोष भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें