02जेएनडी08: डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए। स्रोत : स्वास्थ्य कर्म
जींद। खरक रामजी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से गांव सुंदरपुर में मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया। लोगों को मलेरिया के लक्षण एवं उपाय बताए। केंद्र के सुपरवाइजर तेजवीर सिंह ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। मलेरिया में सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार व इसके बाद गर्मी लगना और पसीने के साथ बुखार का उतरना और उल्टियां व सिर दर्द होने के साथ बुखार हर रोज, एक दिन छोड़कर तीसरे दिन आना लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया के रोगी की अपने खून की जांच करवाए। संवाद