फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: रात को जमकर बरसे बादल, शहर में हुआ पानी ही पानी, जुलाना में 100 एमएम से ज्यादा बारिश

Wed, 26 Jul 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में रात को हुई बारिश से जहां उमस से छुटकारा मिला तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। जुलाना के मैन बाजार में पानी भर से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
जींद में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में मंगलवार रात को जिले में जमकर बारिश हुई। पूरी रात बारिश होती रही। जींद व जुलाना में 100-100 एमएम से ज्यादा बारिश हुई, जबकि अलेवा में 62, नरवाना में दस, सफीदों में 25, उचाना में नौ तथा पिल्लूखेड़ा में 27 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण पूरे शहर में पानी भर गया। देवीलाल चौक पर बने अंडरपास में पानी भरन के कारण यहां वाहन फंस गए। वहीं नरवाना रोड किसी नहर से कम नहीं लग रहा था। जुलाना में भी घरों में पानी भर गया। 

विज्ञापन


जुलाना में घरों में घुसा पानी
रात को हुई बारिश से जहां उमस से छुटकारा मिला तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। जुलाना के मैन बाजार में पानी भर से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा भिवानी रोड जींद में भी बारिश के कारण एक मकान गिर गया।

पिछले काफी समय से जींद में अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। बारिश नहीं होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा था। रात को हुई बारिश के कारण फसलें भी जलमग्न हो गई है। हालांकि फिलहाल बारिश के कारण फसलों को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन यदि और ज्यादा बारिश हुई तो फसलों को नुकसान की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक और बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें