जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर लाखनमाजरा नहर पुल के पास रविवार देर शाम 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
ट्रेन की टक्कर से शव दो हिस्सों में बंट गया था और पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।राजकीय रेलवे पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली कि लाखनमाजरा नहर पुल के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी मौके पर पहुंची तो व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पटरी पर पड़ा हुआ था। मृतक के मुंह पर भी गहरी चोट थी, जिससे चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था और न ही उसके पास ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद