फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों में बारिश, जींद में तेज हवाओं से मिली राहत

विज्ञापन
श्‍ाहर में भ्‍ारा पानी - फोटो : bureau
विज्ञापन
 दो दिन से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से बुधवार को सफीदों में हुई बारिश ने राहत दी। वहीं जींद में तेज हवाओं से दोपहर बाद तपती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन तक कहीं-कहीं बूंदाबादी हो सकती है। सुबह से ही गर्मी पूरे चरम पर थी, जो दोपबाद तक परेशान करती रही। इसके बाद हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं जलभराव से सफीादों के लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर में कुछ देर बारिश होते ही प्रशासन द्वारा करवाई पानी की निकासी व्यवस्था की पोल खुलती दिखी। बुधवार साम के समय सफीदों में हुई बारिश से शहर की सभी सड़क जलमग्न हो र्गइं। इससे बुधवार को सफीदों शहर के जींद-सफीदों रोड, रामपुरा रोड, साहनपुर रोड, महात्मा गांधी मार्ग, खानसर चौक व हाट रोड पर जलभराव रहा।
विज्ञापन


ड्रेन तैयार कर रही पालिका
सफीदों शहर से गुजर रही हांसी बुटाना नहर के पास लगती डीच ड्रेन को तैयार किया जा रहा है। डीच ड्रेन के तैयार होने के बाद जल्द ही नगरवासियों को गंदे पानी से पूर्णता निजात मिलेंगी ओर सड़कों पर बरसाती पानी भी जमा नहीं होगा।
- सतीश गर्ग एमई, नगरपरिष

 योजना में लगा विभाग
जींद रोड पर नाला बनवाने की बजाए सीवरेज में फिल्टर डालकर गंदे पानी की निकासी व्यवस्था करने के लिए इस्टीमेट बनाया गया है। सड़क में सीवरेज ढल गए हैं, जल्द ही सड़क ठीक करवाने के बाद गंदे पानी की निकासी व्यवस्था करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें