फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, जुलाना में हालात बदतर

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी09, 10: अर्बन इस्टेट से विजय नगर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार को सुबह साढ़े द
विज्ञापन
जींद। श्रावण माह की पहली तेज बारिश ने जिले की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। जुलाना में सबसे अधिक 118.3 एमएम और जींद शहर में 41.6 एमएम बारिश हुई। इससे जुलाना में हालात ज्यादा खराब हो गए।
विज्ञापन

जुलाना के मालवी समेत कई गांवों में मकानों में पानी घुस गया। जुलाना थाना परिसर भी जलभराव की चपेट में आ गया। खेतों में धान की फसल पानी में डूब गई है। जींद शहर में भी 41 एमएम से अधिक बारिश से जलभराव हुआ। अर्बन एस्टेट, विजय नगर और पटियाला चौक क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी भर गया। हुडा मार्केट की मुख्य सड़क भी पानी से लबालब हो गई।
सफीदों रोड पर फ्लाईओवर के पास जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। पैदल राहगीरों के लिए रास्ता तक नहीं बचा। जिले के अन्य क्षेत्रों में नरवाना में 3 एमएम, उचाना में 4 एमएम, पिल्लूखेड़ा में 6 एमएम और अलेवा में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। सफीदों में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

विजय नगर कॉलोनी की मुख्य गली में करीब 500 मीटर तक पानी भर गया। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। पटियाला चौक क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर जनस्वास्थ्य विभाग ने पंप लगाए। विभाग ने पानी की निकासी करवाई। हालांकि कई स्थानों पर घंटों पानी जमा रहने से लोगों को परेशानी हुई।
जुलाना में 118.3 एमएम बारिश ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित किया। मालवी गांव में कई मकानों में पानी घुस गया और जुलाना थाना परिसर में भी पानी भर गया, जिससे पुलिस कर्मचारियों को परेशानी हुई। भारी बारिश से खेतों में धान की फसल पानी में डूब गई। ग्रामीण क्षेत्र में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने के प्रयास जारी हैं। मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई है।
इंसेट

नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल

शहर में जलभराव को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डीसी ने सभी ड्रेनों और नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर नालों की सफाई पूरी नहीं होने का आरोप है। वीरवार को हुई नगर परिषद की सदन की बैठक में पार्षदों ने यह मुद्दा उठाया था। पार्षदों ने कहा कि हर साल नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च होते हैं। फिर भी बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
वर्जन
मानसून के चलते जिले में औसतन 24 एमएम बरसात हुई है। चार से पांच दिन बरसात होने की संभावना है। आमजन को बरसात के चलते अपनी व्यवस्थाएं बनाए। ज्यादा बरसात से धान और कपास समेत सभी फसलों के खराब होने का भी डर है। जहां पर खेतों में ज्यादा पानी ठहरता है। वहां किसान निकासी की व्यवस्थाए करें, ताकि फसल को डूबने से बचाया जा सके।-राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक

08जेएनडी09, 10: अर्बन इस्टेट से विजय नगर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार को सुबह साढ़े द

08जेएनडी09, 10: अर्बन इस्टेट से विजय नगर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार को सुबह साढ़े द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें