फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहत, तापमान में दो डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी03-शहर में दोपहर के समय हो रही बारिश। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जींद में 10 मिमी बारिश हुई है। वहीं सात जुलाई से क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और काले घने बादलों ने शहर को ढक लिया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल गई। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने सुहावनी शाम का अनुभव किया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सात जुलाई के आसपास क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश न केवल गर्मी से राहत दिलाएगी बल्कि खरीफ की फसलों के लिए भी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।बारिश से राहत मिलने पर शहरवासियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

रामबीर सिंह, सुखदेव और सुभाष शर्मा ने कहा कि कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने जीना मुश्किल कर दिया था। रविवार की बारिश उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अनुमान के अनुरूप अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी व उमसभरी गर्मी से लोगों को अधिक राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को सिंचाई की जरूरत भी कम पड़ेगी जिससे खेती की लागत घटेगी। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
तारीख-तापमान-अनुमान
06 जुलाई-28-34-बादलवाई
07 जुलाई- 28-34-बारिश
08 जुलाई-27-32-बारिश
09 जुलाई-27-31-बारिश
10 जुलाई-28-34-बारिश
11 जुलाई- 29-36-बादलवाई
बॉक्स
अगले दो दिनों तक मौसम में आंशिक बदलाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं सात जुलाई से जिले और आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां और तेज होने के संकेत हैं। कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें