फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवीलाल चौक के पास नहीं बन रहा रेलवे अंडरपास

Tue, 30 Jan 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। देवीलाल चौक पर फाटक बंद होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। फाटक बंद होने से शहर की तरफ से लोग देवीलाल चौक की तरफ जाने के लिए काफी परेशान रहते हैं। फाटक के दूसरी तरफ श्मशान घाट है। किसी भी मृतक को दूसरी तरफ ले जाने के लिए फाटक को ऊपर से क्रॉस करना पड़ता है। ऐसी समस्या सोमवार को भी सामने आई। साड़ी एसोसिएशन के प्रधान एवं अग्रवाल समाज के नेता सावर गर्ग की माता की शवयात्रा के दौरान काफी दयनीय स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सावर गर्ग की माता 65 वर्षीय विद्या देवी का निधन हो गया। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, रामधन जैन, अशोक गोयल, पवन बंसल, मनोज गुप्ता, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, सुभाष गर्ग, सोनू जैन, रजत सिंगला, नरेश अग्रवाल, गोपाल जिंदल ने कहा कि राजनेताओं को लोगों की इस प्रकार की हालत पर दया भी नहीं आती है। विद्या देवी के शव का फाटक के दूसरी तरफ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करना था। वाहनों के लिए जो अंडरपास बना हुआ है, वहां सड़क निर्माण चल रहा है। शव को फाटक के पार बहुत मुश्किल से लेकर जाया गया। व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि वह यहां छोटा अंडरपास बनाने की मांग को लेकर शहर के लोगों के साथ धरना भी दे चुके हैं लेकिन आज तक अंडरपास नहीं बन पाया। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मृतक लोगों की अंतिम यात्रा के समय यह फाटक पार करना किसी जंग जीतने से कम नहीं है।
देवीलाल चौक फाटक पर छोटा अंडर बनाया जाएगा। इसके लिए सभी कार्य हो चुके हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। -रमेश कौशिक, सांसद सोनीपत।

29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें