29जेएनडी29: डीएसपी को ज्ञापन देते हुए भगवान परशुराम सेना के सदस्य। संवाद
सफीदों। धड़ौली गांव में गाय की खाल व अवशेष का वीडियो वायरल होने के मामले में भगवान परशुराम सेना व गोसेवा दल हरियाणा के सदस्यों ने सोमवार को सफीदों डीएसपी आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोभक्तों ने धड़ोली गांव में गोमाता के ऊपर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गोभक्त हरिओम भारद्वाज, रणबीर कंडेला, कोबरा खांडा, सुमित दहिया, हरिप्रकाश बिट्टा, गच्चू भंभेवा, रविंद्र, दीपू, विजय, महीपाल, दीपक, हरपाल ने कहा कि जिन लोगों ने धड़ौली गोशाला में गोमाता की खाल उतारने का काम किया और गोमाता को तड़पाया, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही गोशाला की पूरी कमेटी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गो हमारी माता है। माता को कभी भी काटा नहीं जाता, बल्कि उसकी मृत्यु के उपरांत दफनाया जाता है।
29जेएनडी29: डीएसपी को ज्ञापन देते हुए भगवान परशुराम सेना के सदस्य। संवाद