फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जुलाई से दोबारा शुरू होगी रेल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उत्तर रेलवे ने 19 जुलाई से अनारक्षित यात्री गाड़ी व मेल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन विभिन्न रूटों पर सोमवार से चलाई जाएंगी। हालांकि चलाई गई इन ट्रेन में कुछ ट्रेन 20 जुलाई से भी चलेगी। रेलवे द्वारा चलाई गई इन ट्रेन में जींद से होकर गुजरने वाली ऐसी पांच अनारक्षित यात्री ट्रेन हैं, जिनको 19 जुलाई से आगामी आदेशों तक चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ट्रेनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही थी जो रोजाना ट्रेनों में सफर करते थे। ऐसे यात्रियों को बस या अन्य किसी दूसरे वाहन का सहारा लेकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन तो रेलवे द्वारा कर दिया गया था, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद था। अब 19 जुलाई से चलाई जा रही अनारक्षित पांच पैसेंजर ट्रेनों से यात्रियों को कुछ हद तक राहत भी मिलेगी। 23 जुलाई से धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
बाक्स
19 से परिचालन होने वाली ट्रेन और समय सारिणी
रेलवे द्वारा ट्रेनों को चलाने को लेकर बनाए गए चार्ट के अनुसार काफी संख्या में ट्रेनों का परिचालन 19 से किया जा रहा है। इसी चार्ट में जींद रूट से होकर जाने वाली भी ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों में ट्रेन संख्या 04424 जींद-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, जो कि जींद से सुबह 7:15 पर रवाना होगी और 10:40 पर दिल्ली पहुंचेगी। 04425 दिल्ली जंक्शन-नरवाना जंक्शन पैसेंजर, जो कि दिल्ली जंक्शन से शाम 5:25 चलेगी और रात 9:55 पर नरवाना जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04426 नरवाना जंक्शन-जींद जंक्शन पैसेंजर, जो कि नरवाना से रात 10:20 पर चलकर 11: 00 बजे जींद पहुंचेगी। वहीं 04083 जींद-हिसार पैसेंजर ट्रेन जींद से शाम 05:5 पर रवाना होगी और अगले दिन 01:30 हिसार पहुंचेगी। इसके अलावा 20 जुलाई को गाड़ी संख्या 04084 हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन, जो कि हिसार से सुबह 05:00 बजे चलेगी और दोपहर 01:05 पर जींद पहुंचेगी। इनके अलावा धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन को 23 जुलाई से आगामी आदेशों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
दिल्ली-जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर ट्रेन नहीं हुई बहाल, करना होगा इंतजार
दिल्ली-जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर अभी किसी भी ट्रेन को बहाल नहीं किया गया। इस रूट पर ट्रेनों के चलने का यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। इस रूट पर दिल्ली से जींद होते हुए कुरुक्षेत्र के लिए डीईएमयू ट्रेन का ही परिचालन होता है। इसके अलावा इस रूट पर जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होता रहा है। इसे अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इस रूट पर भी ट्रेनों को चलाने की मांग लोगों द्वारा बार-बार की जा रही है, ताकि लोगों को बसों में धक्के नहीं खाने पड़े।
बाक्स
स्टेशन पर कोविड नियमों की करना होगा पालन
स्टेशन पर आने वाले हर यात्री को कोविड नियमों का पालन करना होगा। रेलगाड़ियों और स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन अति आवश्यक है। इसके अलावा अन्य दूसरी सावधानियों का पालन करना भी अति आवश्यक है। 19 से कुछ ट्रेनों के चलने की सूचना को लेकर स्थानीय रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, ताकि किसी भी यात्री को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
बाक्स
19 से चलेगी पैसेंजर ट्रेन, धौलाधार का शैड्यूल नहीं : एसएस
जींद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश के अनुसार रेलवे द्वारा 19 से कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जींद जंक्शन से अप-डाउन की दो पैसेंजर ट्रेन हैं, जिनको चलाया जाएगा। इसके अलावा धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन, जिसकी चलने का अभी शेड्यूल नहीं आया है। मौखिक तौर पर ही सूचना आई है कि 23 से इस ट्रेन को चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें