फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राहुल ने 3000 मीटर दौड़ में मारी बाजी, अक्षय और काफी बने बेस्ट एथलीट

Sat, 28 Feb 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी29: दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद। - फोटो : रायबरेली में बछरावां कस्बा में रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 59वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भीम अवाॅर्डी और जैवलिन थ्रो के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र नैन ने शिरकत की। 3000 मीटर में दौड़ राहुल प्रथम, अक्षय द्वितीय, मनप्रीत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

उनके साथ विशिष्ट अतिथि शिक्षक मेवा सिंह भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह व कॉलेज काउंसिल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का बुके व फूलमालाओं से स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र नैन ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि मैदान में वही खिलाड़ी सफल होता है जो नियमों का पालन करता है और टीम भावना के साथ आगे बढ़ता है। विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्होंने अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रयास ही असली उपलब्धि है। कार्यक्रम संयोजक व शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की काफी को बेस्ट एथलीट और पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के अक्षय को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। मंच संचालन प्रोफेसर जगबीर दूहन व राजेश श्योकंद ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजवीर नैन, सज्जन कुमार व परमिंदर सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य कृष्ण कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


बाक्स

–यह रहे खेल परिणाम

800 मीटर पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, अक्षय द्वितीय, मनप्रीत तृतीय

.800 मीटर महिला–काफी प्रथम, आरती द्वितीय, रिंपी तृतीय

.100 मीटर पुरुष–अक्षय प्रथम, राहुल द्वितीय, मनप्रीत तृतीय

.100 मीटर महिला–काफी प्रथम, अंजलि द्वितीय, आरती तृतीय

.थ्री लेग्ड रेस पुरुष–सोहनलाल-अमरजीत प्रथम

.थ्री लेग्ड रेस महिला– काफी-गुरमीत प्रथम

.4×200 मीटर रिले पुरुष–राहुल टीम प्रथम

.स्टाफ 100 मीटर (टीचिंग पुरुष)– प्रो. राजीव चहल प्रथम

.स्टाफ 100 मीटर (महिला)–रीना प्रथम

.नॉन-टीचिंग 100 मीटर– कुलदीप प्रथम

.बेस्ट एथलीट: काफी (महिला), अक्षय (पुरुष)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें