फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी खो चुके हैं मानसिक संतुलन : देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
21जेएनडी27-बस से पहुंचकर पीडब्लयूडी विश्राम गृह उतरते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत क
विज्ञापन
उचाना। पीएम नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के संदेशों के बाद से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री बस से सफर कर रहे हैं। वह वीरवार को उचाना पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जनता दरबार में जींद से बस में टिकट लेकर पहुंचे। इस दौरान बिजली, पानी, पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायत आईं। विधायक ने समस्याओं को सुन उनका मौके पर समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से विवादित बयान पर अत्री ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। ये देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। कांग्रेस को देश की जनता ने पहले भी सबक सिखाया है। राहुल गांधी के बयान की आज आमजन निंदा कर रहा है। कांग्रेस, विपक्ष के नेताओं को धीरे-धीरे पागलखाने में भर्ती होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें