फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया युवक प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम युवक को तलाश करने में जुट गई। बाद में युवक अपनी बहन के घर में मिला।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी का युवक बिहार से वाया दिल्ली होते हुए ट्रक में सफीदों पहुंचा था। युवक इस ट्रक में कंडक्टर का कार्य करता था। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक को जाट धर्मशाला में बने आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन कर दिया था। जाट धर्मशाला के साथ किसी फैक्टरी की छत लगती है। युवक को जैसे ही मौका मिला, वह साथ लगती छत से कूदकर फरार हो गया। शहर थाना प्रभारी देवीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। सूचना मिली कि जिला पानीपत के गांव की तरफ एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया है। सूचना के आधार पर पुलिस गांव में पहुंची और वहां से युवक को काबू करके वापस सफीदों लाकर उसे फिर से क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें