फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबित मांगों के समाधान को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो कैप्शन पीडब्ल्यूडी के एक्शन राजकुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी। स्रोत, कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर मंडल कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने एक्सईएन बीएंडआर राजकुमार नैन और एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग भानु प्रकाश शर्मा के माध्यम से प्रमुख अभियंता पीडब्ल्यूडी और प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कौशल रोजगार कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा प्रदान करने, लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा अन्य विभागीय समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार मांगों को लेकर सरकार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान गंगा राम ने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चार जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर और 18 जुलाई को जन स्वास्थ्य एवं भवन निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता से निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर राज्य प्रेस सचिव संदीप राठी, जिला प्रधान विजेंद्र शर्मा, पीएच ब्रांच जींद प्रधान जयवीर जुलानी, पीएच ब्रांच जुलाना प्रधान महावीर, पीएच ब्रांच सफीदों प्रधान सतपाल कुंडू, बीएंडआर ब्रांच जींद प्रधान अजमेर लाठर, अमित गोयत, अनिल शर्मा, संजीव चहल, रामनिवास, विकास शर्मा, अंकित शर्मा, जगत मेहरा, प्रवीण बड़ौत, कमल सैनी, मंगत राम, अशोक लाठर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें