03जेएनडी21: विजेता खिलाड़ी पुष्पेंद्र मलिक गदा के साथ। संवाद
जुलाना। पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने हिमाचल प्रदेश के तराई छिंज में आयोजित दंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए डेढ़ लाख रुपये का इनाम जीत लिया है।
पुष्पेंद्र के पिता रिसालदार कुलदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 300 पहलवानों ने भाग लिया था। फाइनल में पुष्पेंद्र ने चंडीगढ़ के आशीष को पटखनी दी। पुष्पेंद्र की जीत से गांव में खुशी का माहौल है। कुलदीप मलिक ने बताया कि उनके परिवार का सपना था कि उनका बेटा ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। पुष्पेंद्र इससे पहले नौ बार राष्ट्रीय कुश्ती में पदक जीते हैं। इसके अलावा जूनियर एशियन और भारत केसरी का खिताब भी जीता है। 7 अप्रैल को हिमाचल के बलद्वारा में आयोजित कुश्ती में पुष्पेंद्र मलिक ने महाराष्ट्र के पहलवान सिकंदर शेख को पांच मिनट में चित कर हिंद केसरी खिताब अपने नाम किया था।
03जेएनडी21: विजेता खिलाड़ी पुष्पेंद्र मलिक गदा के साथ। संवाद