फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना का विकास, युवाओं को रोजगार प्रथम लक्ष्य : बृजेंद्र सिंह

Fri, 04 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी32 : दूसरी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत करते पूर्वमंत्री
विज्ञापन
उचाना। कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उचाना का विकास, युवाओं को रोजगार व बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना ही उनका प्रथम लक्ष्य है। 20 साल का प्रशासनिक अनुभव इसमें बहुत काम आ रहा है। बृजेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक उनके परिवार ने सिद्धांतों की राजनीति की है। परिवार पर कोई भी राजनीतिक दाग नहीं लगने दिया। लोगों की भलाई, विकास तथा रोजगार ही उनके पहले लक्ष्य हैं। इसी कारण लोगों का प्यार और आशीर्वाद दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में आकर लोगों की सेवा करने की अपनी लालसा पूरे कर रहे हैं। हिसार लोकसभा से सांसद रहते हुए उचाना विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार से कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर करवाए। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रोजेक्ट प्रमुख रहे। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पहले भी उचाना हलके का विकास करवाया और भविष्य में भी करेंगे।
उचाना की जनता ही लड़ रही चुनाव : बीरेंद्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका चुनाव तो जनता अपने आप ही लड़ रही है। प्रतिदिन दूसरी पार्टियों से लोग निकलकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लोगों में इस बार जो जोश और उत्साह है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उचाना के लोग विकास चाहते हैं। उनका भरोसा केवल बृजेंद्र सिंह पर ही है।

03जेएनडी32 : दूसरी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत करते पूर्वमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें