जींद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने विधानसभा के अनुसार प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति की है। इसमें उचाना कलां विधानसभा के लिए पुरुषोत्तम शर्मा को प्रभारी बनाया गया, जबकि नीरज गोस्वामी को उचाना कलां विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। जुलाना विधानसभा के लिए ओमप्रकाश पहल को प्रभारी बनाया गया, जबकि सुखदीप बुआना को संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक कलीराम पटवारी को प्रभारी तथा हरिदास सैनी को संयोजक नियुक्त किया गया। सफीदों विधानसभा के लिए ओमप्रकाश शर्मा को प्रभारी व जितेंद्र को संयोजक नियुक्त किया गया है। नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए सज्जन गर्ग को प्रभारी व रिछपाल शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया। संवाद