जींद। निडानी गांव निवासी अंशु मलिक के कुश्ती के मुकाबले के लिए जहां गांव में खुशी का माहौल था, वहीं जिले के लोगों की नजर भी दिनभर मोबाइल व टीवी पर रही। अंशु मलिक की कुश्ती शुरू होते ही परिजनों ने एक साथ बैठकर टीवी देखना शुरू किया था, ताकि अंशु की जीत को देख सकें, लेकिन अंशु मलिक के कुश्ती नहीं जितने से गांव व जिले में ज्यादा मायूसी हाथ लगी, लेकिन अब भी अंशु के पदक की उम्मीद बनी हुई है।
भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक पेरिस ओलंपिक की 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीयता हेलेन लुसी मैरोयूलिस से 2-7 से हार गईं। अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही अंशु को रेपेचेज में खेलने के लिए मैरोयूलिस के फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद बनी है। पहले राउंड में अमेरिका की मैरोयूलिस ने शुरू से दबदबा बनाते हुए बढ़त हासिल कर अंतिम समय तक अंशु मलिक को हरा दिया। पूर्व जिला पार्षद अमित निडानी ने बताया कि अब उम्मीद है कि अंशु से जीतने वाली खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे। इसके बाद अंशु मलिक को दोबारा से मौका मिलेगा। गांव में अंशु के मैच को लेकर ज्यादा खुशी थी, लेकिन इस बार मायूसी हाथ लगी है। अब अंशु मलिक की प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के फाइलन में पहुंचने पर अंशु के दोबारा मुकाबले का इंतजार रहेगा।
08जेएनडी32: अंशु मलिक ।