फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाज मंडी में 61 हजार क्विंटल धान की खरीद

Tue, 22 Oct 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी27-नई अनाज मंडी में धान की बोली करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक धीमी गति से हो रही है। अब तक लगभग 61 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है जबकि पिछले साल के मुकाबले यह खरीद काफी कम है। नई अनाज मंडी में वैसे तो धान की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन वह धीमी है, क्योंकि जुलाना क्षेत्र के धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई शुरू हुई है। इस कारण धान की आवक कम है। साथ ही धान की कटी फसल में नमी होने के कारण भी किसान उसे बेचने के लिए मंडी में नहीं ला रहे हैं। अब तक मंडी में 61 हजार 40 क्विंटल धान की खरीद हुई हैं जबकि पिछले साल इस समय तक एक लाख 14 हजार 232 क्विंटल की खरीद की जा चुकी थी। अनाज मंडी में ज्यादातर धान 1509 की आवक हो रही है।

21जेएनडी27-नई अनाज मंडी में धान की बोली करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें