फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंजाब का दबदबा, दिल्ली को 9–1 से हराया

विज्ञापन
24जेएनडी19: खिलाड़ी से बॉल छीनते हुए खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। नवदीप स्टेडियम में हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता सब-जूनियर वूमन हॉकी लीग 2025-26 के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

बुधवार को दिल्ली और पंजाब की टीम के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने दिल्ली पर लगातार दबाव बनाए रखा। पंजाब ने दिल्ली को बड़े अंतर से 9–1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजवीर गोयत और रणदीप दमाडा पीटीआई ने किया। स्टेडियम पहुंचने पर क्लब सदस्यों की ओर से मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

पीटीआई रोहतास ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उभरती हुई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही खिलाड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, मंजीत गोयत, अनिल रणदीप सिंह, रविंद्र श्योकंद, प्रवीण नैन सहित अनेक खेल प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें