फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हैं पंजाब के सीएम कुर्सी बचाएं : डाॅ. मिड्ढा

Wed, 19 Feb 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पंजाब के सीएम नशे में रहते हैं, वह कुर्सी बचाने के बारे में सोचें : डाॅ. मिड्ढा
विज्ञापन
जींद। आध्यात्मिक संगम कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अमेरिका से लौटाए जा रहे युवाओं पर कहा कि यह अमेरिकन सरकार का हक है। भारत भी दूसरे देशों के लोगों से परेशान है। इसके बाद उन्होंने पंजाब के सीएम को कहा कि वह नशे में रहते हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के बारे में वह सोचें।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने यह बात पंजाब के सीएम के अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं को कैदियों की तरह लाए जाने पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम नशे में रहते हैं।
पहले उन्हें अपनी कुर्सी बचाने के बारे में सोचना चाहिए। अब अरविंद केजरीवाल का दिल पंजाब के सीएम की कुर्सी पर आ गया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से अमेरिका में गए लोगों को डिपोर्ट करना अमेरिका का हक है। अवैध रूप से विदेश से आए लोगों के कारण भारत को भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। भारत भी इस प्रकार की कार्रवाई करता रहा है, ठीक वैसे ही कार्रवाई अमेरिका कर रहा है। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में मनमुटाव को लेकर कहा कि बड़े परिवारों में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो जाता है लेकिन मनमुटाव आपस में बैठ कर दूर कर लिया जाता है। उन्होंने हरियाणा में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि अब कांग्रेस हरियाणा में अपना पूरा जनाधार खो चुकी है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर घमंड में आने का आरोप लगाया जाने का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले दस साल सत्ता का घमंड था। इस बार वह सरकार बनाने का घमंड पाल बैठे थे, लेकिन प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को इसकी हकीकत दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें