मंगलवार सुबह झांझकला गांव के नजदीक शुगर मिल के पंप अटेंडेंट गंगा शाह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। झांझ कलां निवासी गंगा शाह मंगलवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए स्कूटी पर सवार होकर शुगर मिल जा रहे थे। जब वह गांव से निकलकर शुगर मिल के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को गांव का ही एक व्यक्ति शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई जयपाल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।