फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पथ-विक्रेताओं के लिए 30 तक लगेंगे लोक कल्याण मेले

विज्ञापन
19जेएनडी13: पथ विक्रेताओं के लिए लगाया गया लोक कल्याण मेला। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री स्वनिधियोजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 30 जून तक नगर परिषद/नगर पालिकाओं में पथ- विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेले लगेंगे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 15 हजार, 25 हजार, 50 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पालिका उचाना में लोक कल्याण मेले में 50 पथ विक्रेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला नगरायुक्त अनिल दून ने बताया कि नगरपालिका उचाना में आयोजित मेले से पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहरी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, छोटे व्यवसाय करने वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा। डिजिटल लेन-देन से 1200-1600 रुपये तक का कैशबैक भी प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका उचाना में जाकर संपर्क करें। यहां बैंकर्स, एफआई, सीएमएमयू टीम उचाना समेत कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें