फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित सर्वोपरि, बायो गैस प्लांट का मुद्दा लोकसभा में उठेगा : सांसद

विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी08-हिसार सांसद जय प्रकाश और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिम
विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रमेश पंचाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और हिसार सांसद जयप्रकाश पहुंचे। इस दौरान दोनों सांसदों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में बने बायोगैस प्लांट का मुद्दा लोकसभा के आगामी सत्र में उठाया जाएगा। जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।
विज्ञापन

सांसदों ने कहा कि रिहायशी इलाके में बायो गैस प्लांट लगाना और उसे मंजूरी देना पूरी तरह गलत फैसला है। भाजपा सरकार जनता को राम भरोसे छोड़ रही है। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि शासन और प्रशासन के लिए जनहित सबसे ऊपर होना चाहिए। बायो गैस प्लांट के कारण आसपास रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहरवासी बार-बार सरकार के सामने अपनी परेशानी बयां कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सरकार लोगों के दर्द की अनदेखी करती है तो यह पूर्ण तौर से दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी लोगों के हितों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

बायोगैस प्लांट को शिफ्ट कराने की 100 दिनों से उठाई जा रही आवाज
वहीं शहर के प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद प्रतिनिधि बलबीर श्योराण के नेतृत्व में सांसदों को ज्ञापन सौंपकर बायो गैस प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मा. सेवा सिंह, राकेश भनवाला, यशपाल रोहिल्ला, हरियाल कुंडू, प्रदीप बूरा, वजीर ढांडा, सतबीर कुंडू, नरेंद्र गौतम, जोनी भनवाला शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बायोगैस प्लांट को शिफ्ट कराने के लिए करीब 100 दिनों से आवाज उठाई जा रही है। शासन-प्रशासन कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहा है। इस अवसर पर सफीदों के पूर्व विधायक सुभाष गांगोली और वजीर गांगोली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें