फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मार्च को हांसी में होगी जन चेतना रैली : विकास सिहाग

Sun, 08 Mar 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी05: विकास सिहाग।
विज्ञापन
जींद। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पूर्व प्रदेश महासचिव युवा विकास सिहाग ने कहा है कि 13 मार्च को हांसी में होने वाली जन चेतना रैली ऐतिहासिक होगी। आज प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार हर वर्ग को प्रताड़ित कर रही है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरी तरह लागू नहीं किया। प्रदेश में बुजुर्गों के मान-सम्मान की बात करने वाली सरकार अब उनके राशन कार्ड काटने में लगी हुई है। गरीब वर्ग को योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। सिहाग ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत काम करके गरीब लोग अपना रोजगार चला रहे थे लेकिन सरकार ने उस व्यवस्था को भी कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें