अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पीटीआई शिक्षक ।
- फोटो : AMAR UJALA
नौकरी बहाली की मांग को लेकर पीटीआई शिक्षकों का अनिश्चिकालीन धरना शुरू हो गया है। प्रधान वजीर गांगोली ने कहा कि 2010 में सरकार द्वारा पीटीआई शिक्षकों की भर्ती की गई थी, लेकिन 10 साल बाद भाजपा सरकार ने कोर्ट की आड़ में शिक्षकों को नौकरी से हटा रही है। जबकि शिक्षकों के दस्तावेजों की चार बार जांच हो चुकी है और सभी शिक्षकों के दस्तावेज सही पाए गए हैं। नौकरी बहाली की मांग को लेकर पीटीआई शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।