25जेएनडी21: महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्रा
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए 22 से 29 जुलाई तक एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट स्किल्स विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संचार, जीवन कौशल, साक्षात्कार और प्रस्तुतीकरण कौशल के व्यावहारिक गुर बताए। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि आज केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी जरूरी है। विद्यार्थियों को लगातार अपने हुनर को निखारना चाहिए। उन्होंने नांदी फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक तरुण शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक अक्षिता पटियाल और पल्लवी नेगी का कार्यशाला के आयोजन के लिए आभार जताया।