फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बिल कम नहीं हुए तो सड़क जाम करेगी इनेलो

Wed, 04 Nov 2015 01:21 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कलीराम पटवारी ने कहा कि रोहतक रैली से इनेलो ने सरकार को साफ शब्दों में चेता दिया है। सरकार विरोधी नीतियों को इनेलो किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन


यदि सरकार ने अगले 15 दिन में बिजली की बढ़ी हुई कीमतें कम नहीं की तो इनेलो सड़क जाम कर विरोध करेगी। पार्टी के आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने के लिए छह नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय मीटिंग होगी।

अर्बन एस्टेट स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनेलो रैली की सफलता ने विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। पटवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जितने वादे किए थे, आज तक एक भी पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने स्वयं कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी।

यह रिपोर्ट लागू करना तो दूर आज किसान की फसलों को कौड़ियों के भाव खरीदा जा रहा है। इस मौके पर नरवाना से विधायक पिरथी नंबरदार, वरिष्ठ नेता कृष्ण मिढ़ा, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, कुलदीप गिल, भूपेंद्र जुलानी, हरिश अरोड़ा, सतीश पिंडारा मौजूद रहे।

विधायक ने साधा भाजपा पर निशाना
नरवाना से विधायक पिरथी नंबरदार ने इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

भाजपा के नेता एक ओर तो न खाउंगा और न खाने दूंगा का दावा करते हैं, वहीं नरवाना की एक भाजपा नेत्री के पति सरकारी गेहूं के गबन में फंसे हैं। उन पर 18 करोड़ रुपये के फूड सप्लाई के गेहूं को बाजार में बेचने के आरोप हैं। गौरतलब है भाजपा नेत्री के पति फूड सप्लाई विभाग में तैनात हैं। पिरथी नंबरदार में इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें