अलेवा। नगूरां बिजली निगम सब डिविजन में तैनात फोरमैन को बिना तथ्यों के सस्पेंड करने के विरोध में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता यूनियन के सब यूनिट प्रधान जसबीर चहल ने की। मंच संचालन विक्रम मेहरा ने किया।
यूनिट प्रधान हरिओम ने कहा कि फोरमैन को बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने लाइन लॉस के आधार पर गलत तरीके से निलंबन कर कर्मचारियों में भय पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। यूनियन के सभी बिजली कर्मचारी ऐसे गलत निलंबन का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि फोरमैन का गलत निलंबन कर यूनियन के कर्मचारियों के साथ टकराव करना चाहते हैं।
राज्य उपप्रधान राजा शामदों, अजय और संदीप ने बताया कि फोरमैन का निलंबन बिना तथ्यों के किया गया है। फोरमैन का निलंबन रद्द न होने तक यूनियन धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज, प्रताप, अमित, शमशेर रंगा, जेई अन्नतराम, निशांत, जितेंद्र, पवन, सतीश, वेदप्रकाश, शिवपाल, अवतार, जयबीर, प्रदीप, मोहन, बलवान, सुरेश, सुनील मुंडे और सुरेंद्र मौजूद रहे।
22जेएनडी29-बिजली निगम सब डिविजन नगूरां कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद