22जेएनडी19: इनेलो नेत्री सुनैना चैटाला का फोटो। संवाद
जुलाना। इनेलो महिला प्रधान महासचिव एवं जुलाना प्रभारी सुनैना चैटाला ने कहा कि किसान कोई नई मांग को लेकर आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री ने जिस एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने का वादा किया था उसे पूरा करवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। विडंबना यह है कि एक तरफ वादाखिलाफी भी खुद कर रहे हैं और दूसरी तरफ ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। बुधवार को पुलिस की गोली से पंजाब के एक नौजवान किसान की मौत हो गई। इससे पहले भी आंसू गैस के कारण तीन मौतें हो चुकी हैं। सुनैना चौटाला वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह बनकर सभी कायदे कानून को ताक पर रखकर मनमर्जी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े उद्योगपतियों के 15 लाख करोड़ के कर्जे माफ कर दिए, लेकिन किसानों के कर्जे माफ करने और एमएसपी का कानून बनाने में आनाकानी कर रही है।
22जेएनडी19: इनेलो नेत्री सुनैना चैटाला का फोटो। संवाद