सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट मनिगर भाखर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर जिला प्रशासन को राष्ट्र की धारा में शामिल किए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार रामफल कटारिया को ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रशासन द्वारा मौके पर ही सभी के राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म लिए और जल्द ही राशन कार्ड बनाए जाने का आश्वासन दिया। एडवोकेट मनिगर भाखर ने कहा कि देशभर में 22 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं है।
ऐसे लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जींद शहर में भी 70 परिवार ऐसे मिले हैं, जिनके अब तक राशन कार्ड, पहचान पत्र व आधार कार्ड नहीं बने हैं और न ही उनके पास आवास हैं।
ये सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से वंचित हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, मतदान के अधिकार से वंचित हैं और सामाजिक उपेक्षा का शिकार हैं।
प्रदेश भर में जिला स्तर पर अभियान चलाकर सरकार से इन सभी को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की मांग की जा रही है। हरिओम, पूर्णािसंह, तेजपाल, सुमित, सुनील, केलो, बाला, सलीम समेत सैकड़ों लोग लघु सचिवालय पहुंचे।