फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगें पूरी नहीं होने पर डिप्टी स्पीकर आवास पर प्रदर्शन 31 मई को

विज्ञापन
29जेएनडी24: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हुए। संवाद - फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी लघु सचिवालय के बाहर जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह की अध्यक्षता में जारी रही। इसमें जींद, अलेवा, पिल्लूखेड़ा और सफीदों ब्लॉक के कर्मचारी शामिल हुए। सीटू नेता संदीप जाजवान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

नरवाना से कुरुक्षेत्र तक पैदल मार्च जारी है और 31 मई को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। चार जून को कर्मचारी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। सीटू नेता संदीप जाजवान, सुलतान दुड़ाना, विनोद बिघाना और कपूर सिंह ने कहा कि 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
कर्मचारियों को न तो स्थायी कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही घोषित वेतन लागू किया गया। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन आज तक लागू नहीं हुआ है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार स्वयं को कर्मचारी हितैषी बताती है लेकिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को समय पर मानदेय तक नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

गांवों में कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकियां भी मिल रही हैं। धरने में मनोहरपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार और रिटायर्ड कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर ने भी पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें