फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारिषी जैन की हत्या पर हिंदू संगठन ने जताया रोष

विज्ञापन
रोष जताते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 जयति-जयति हिंदू महान संगठन ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय लड़की तारिषी जैन की उग्रवादियों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में रोष प्रकट किया गया। संगठन कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर तारिषी जैन को श्रद्घांजलि दी। संगठन प्रदेशाध्यक्ष अतुल चौहान ने कहा कि ढाका में की गई जिन 21 लोगों की हत्या की गई है, वो सभी विदेशी हैं। ये मानवता की हत्या है, जिनकी हत्या की गई, आखिर उनका कसूर क्या था। इससे दो दिन पहले भी बांग्ला देश में तीन हिंदू पुजारियों की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि ये आतंकवादियों की सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। लगातार बांग्ला देश में हिंदुओं की संख्या घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों पर मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा तो फतवा जारी कर दिया जाता है, लेकिन इस तरह आतंकवाद फैलाने वालों के विरुद्ध कोई फतवा जारी नहीं किया जाता। इस अवसर पर यज्ञानंद स्वामी, सन्नी कथूरिया, हितेंद्र शर्मा, रोहित शर्मा, मुकेश गौतम, सुमित सहारन, अमित सहारन मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें