12जेएनडी39: नीलम आजाद पर लगाई गई यूएपीए एक्ट हटाने की मांग को लेकर उचाना में विरोध प्रदर्शन कर
उचाना। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार की गई गांव घसो खुर्द निवासी नीलम पर लगे यूएपीए एक्ट हटाने और उसकी रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को उचाना में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
उचाना धरना संयोजक आजाद पालवां, मास्टर बलवीर सिंह, बलजीत मोर, रामेश्वर आजाद, छज्जूराम कंडेला, राजेंद्र बाबर, फूल सिंह, लीला छापड़ा, रामनिवास करसिंधु, नेतराम घसो खुर्द, सुदेश कंडेला अनीता कर्मगढ़, शीला छात्रर, रामपयारी लोधर, ध्यानी राम ने कहा कि नीलम ने युवाओं के हक की आवाज उठाई थी। लोकतंत्र में अपनी आवाज को उठाना कोई अपराध नहीं है। सरकार तथा पुलिस ने नीलम पर यूएपीए एक्ट लगाया है। वह नीलम के साथ हैं और यूएपीए एक्ट को हटाने व नीलम की रिहाई की मांग करते हैं। इसके अलावा किसानों की मांगों का समाधान करने व हिट एंड रन संशोधन बिल वापस लेने की भी मांग की गई।
12जेएनडी39: नीलम आजाद पर लगाई गई यूएपीए एक्ट हटाने की मांग को लेकर उचाना में विरोध प्रदर्शन कर