फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मार्केट फीस में बढ़ोतरी का विरोध, आढ़ती करेंगे 20 को मंडी बंद

Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03 : पत्रकारों से बातचीत करते मंडी प्रधान मोहित गुंबर व अन्य आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मार्केट फीस में बढ़ोतरी किए जाने का सब्जीमंडी आढ़तियों ने विरोध किया है। इसे लेकर आढ़तियों ने शनिवार को नई सब्जी मंडी में बैठक की। उन्होंने निर्णय लिया कि जल्द ही सरकार ने बढ़ाई गई मार्केट फीस को वापस नहीं लिया तो 20 दिसंबर को सब्जी मंडी को बंद कर देंगे। आढ़तियों ने अपने लाइसेंस भी सरेंडर करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

सब्जीमंडी प्रधान मोहित गुंबर ने कहा कि 2014 से 2020 तक आढ़तियों से कोई मार्केट फीस नहीं ली जाती थी। 2020 में सरकार ने आढ़तियों से एक फीसदी मार्केट फीस व एक फीसदी हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) लेने का निर्णय लिया। अब सरकार ने एक अक्तूबर से 40 फीसदी मार्केट फीस बढ़ा दी है। मार्केट फीस माफ कराने की मांग को लेकर प्रदेशभर के आढ़तियों का प्रतिनिधि मंडल 13 दिसंबर को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक से मिला था। मुख्य प्रशासक ने कोई बात नहीं सुनी। ऐसे में आढ़तियों ने 20 दिसंबर को सब्जी मंडियां बंद करने का निर्णय लिया है। आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने 20 दिसंबर के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया तो मंडियां अनिश्चितकाल के लिए बंद कर कर दी जाएंगी। आढ़ती सरकार से कई सालों से अपनी आय पांच से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मार्केट फीस के लिए नई स्लैब बनाई हैं। आढ़तियों ने इस पर एतराज जताया था और ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें