फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मंदिर तोड़ने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में संत गुरु रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपा। सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया।
विज्ञापन

बहुजन समाज के लोगों ने रानी तालाब चौक पर प्रदर्शन कर रोष जताया। एडवोकेट देशराज सरोहा ने कहा कि तोड़ा गया मंदिर बहुजन समाज की आस्था का केंद्र है। इस कार्रवाई से बहुजन समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर संत शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिर का भव्य तरीके से पुनर्निर्माण नहीं किया गया तो आने वाले समय में दिल्ली में इकट्ठा होकर बहुजन समाज के लोग सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुमेर, वेद सिंह मुंडे, जिले सिंह कश्यप, अशोक सिंघल, जगदीश भुक्कल, कपिल देव, राजेंद्र, बनारसी दास, महेंद्र चावला, बलवान सिंह, सत्यवान, राममेहर नगर पार्षद, राजेश, नरेश गौतम, संदीप ब्राह्मण, रणधीर, राजेश, जय भगवान, मनोज मौजूद रहे। दूसरी ओर सफीदों में छात्र सगंठन डीएएसएफआई ने प्रदर्शन कर दिल्ली में मंदिर तोड़े जाने पर विरोध जताया। इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर उसी स्थान पर भव्य मंदिर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें