फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईएस ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते केवाईएस सदस्य। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने बुधवार को केएम कॉलेज के मेन गेट पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंककर सरकार पर गरीबों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की छात्र विरोधी नीतियों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। केवाईएस के कुलदीप, वीरेंद्र, अजय, सचिन, कर्मपाल, बिट्टू, सोमवीर, ज्योति, अनीता ने कहा कि केएम कॉलेज में सीटें सीमित होने के कारण सरकारी स्कूलों के अधिकतर छात्रों का एडमिशन ही नहीं हो पाता। गरीब घरों के बच्चे प्राइवेट कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते जिसके चलते उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

  केवाईएस के सदस्य प्रवीण के कहा कि खट्टर सरकार भाषणों में तो शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है लेकिन हर साल फ ीस में वृद्धि करके गरीब मजदूर किसान और निम्न मध्यम वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है। उन्होंने कॉलेजों में सीटें बढ़ाने और इवनिंग में क्लास लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें