फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में धरने पर बैठा पीड़ित परिवार

विज्ञापन
धरने पर बैठे परिवार के लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
वार्ड नौ का रहने वाला एक परिवार पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित का आरोप लगाते हुए शहर के अग्रसेन चौक पर धरने पर बैठ गया। इससे पहले परिवार के लोगों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। अग्रसेन चौक पर बैठे वार्ड नौ निवासी सतपाल धवन, उसकी पत्नी अनीता देवी ने कहा कि उसका एक बेटा आंखों से देखने में लाचार है।
विज्ञापन


सात जुलाई को पड़ोस के कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने उन पर योजनाबद्घ तरीके से मामला दर्ज कर लिया और पुलिस लगातार उनको प्रताड़ित कर रही है। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की इजाजत भी मांगी थी। मुकदमें के कारण उसका पूरा परिवार सदमे में है। उसके व उसके परिवार के खिलाफ पहले किसी भी थाने में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दूसरी पार्टी के साथ मिलीभगत कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मुकदमें के कारण उसका पूरा परिवार तनाव में है। जबकि इस मामले में डीएसपी हरेंद्र कुमार का कहना है कि झगड़े के मामले में दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें