फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल-सी फार्मूला अपनाकर करें डेंगू से बचाव : ओमप्रकाश शर्मा

Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी18-मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के ​लिए पपंलेट के माध्यम से जानकारी देते स्वास्थ्यकर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला ने जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया। इस दौरान गांव दरियावाला में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
स्वास्थ्य कर्मचारी ओमप्रकाश शर्मा, रीना रानी और राजवंती ने नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने घर-घर जाकर पर्चे भी वितरित किए। ओमप्रकाश शर्मा ने डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ट्रिपल-सी फॉर्मूला अपनाने को कहा। इसमें घर में पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित जांच करना शामिल है। साथ ही, सप्ताह में एक बार उन्हें पूरी तरह साफ करना चाहिए। पानी की टंकियों और बर्तनों को हमेशा ढककर रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ और रुके पानी में पनपता है और दिन में काटता है। तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द या लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और मच्छररोधी उपाय अपनाने की अपील की। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने डेंगू रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें