04जेएनडी14-राजकीय स्कूल के पास से खेड़ी मसानिया को जाने वाला रास्ता जहां सडक़ बनेगी। संवाद
उचाना। लितानी रोड लाइन पार राजकीय स्कूल के पास से खेड़ी मसानिया तक सड़क निर्माण को लेकर एचएसएएमबी (हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड) ने प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा है। इस सड़क के निर्माण के लिए 45 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है। 700 मीटर इस सड़क के निर्माण को लेकर पंचकूला मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। काफी लंबे समय से यहां पर सड़क बनाने की मांग की जा रही है। स्कूल के पास से जो रास्ता था, उसको लेकर खेड़ी मसानिया, उचाना कलां के ग्रामीणों की हुई मीटिंग के बाद सड़क निर्माण के लिए सहमति बनने पर प्रपोजल बनाकर एचएसएएमबी मुख्यालय भेजा है।
खेड़ी मसानिया से शहर की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर काट कर आना-जाना पड़ रहा है। सड़क बनने के बाद खेड़ी मसानिया रोड से राजकीय स्कूल के पास से होते हुए अंडरपास से आवागमन वाहन चालक कर सकेंगे। अजमेर, राजेश नंबरदार, किताब सिंह, अनूप श्योकंद, शमशेर सिंह, दिनेश श्योकंद, विक्रम श्योकंद ने कहा कि उचाना कलां के सरकारी स्कूल के पास से खेड़ी मसानिया रोड तक सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग के पूरी होने की उम्मीद जगी है। एचएसएएमबी ने इसका प्रोपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा है।
जल्द मंजूर मिलने की उम्मीद
उचाना कलां के राजकीय स्कूल के पास से खेड़ी मसानिया रोड तक करीब 700 मीटर की सड़क को लेकर प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। पंचकूला मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। -डीपी नैन, एक्सईएन, एचएसएएमबी, जींद।
04जेएनडी14-राजकीय स्कूल के पास से खेड़ी मसानिया को जाने वाला रास्ता जहां सडक़ बनेगी। संवाद