उचाना। दुर्जनपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने पर उचाना थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव दुर्जनपुर निवासी सुशील ने कहा कि 31 जुलाई को बिरेंद्र के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद बीरेंद्र, जसवंत, सुनीता, मुन्नी, लोखर, पिंकी, सौरभ, साहिल, रोहित, राहुल, मोहित, शिवम के साथ उसके घर पर आए और उसकी पत्नी सुमन व भतीजी के साथ हाथापाई करने लगे। उस समय वह घर से बाहर गया हुआ था। भतीजी आरती को सिर में गहरी चोट आई। एएसआई नीर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद