फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परखी मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी पुलकित मल्होत्रा ने शुक्रवार को सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन तेज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है। उन्होंने पात्र नागरिकों के नाम समय पर जोड़ने, त्रुटियों का शीघ्र सुधार करने और सभी प्रपत्रों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें