फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के वीटा प्लांट से पांच जिलों तक पहुंच रहे उत्पाद

विज्ञापन
25जेएनडी38: वीटा प्लांट जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर जींद स्थित वीटा मिल्क प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों की आजीविका का भी बड़ा जरिया है। प्लांट में प्रतिदिन करीब 1.30 लाख से 1.60 लाख लीटर दूध की आवक हो रही है। इसमें से लगभग 50 हजार लीटर दूध की सीधे बिक्री की जाती है, जबकि शेष दूध से पनीर, घी, दही सहित अन्य डेयरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

वीटा प्लांट से जिले के करीब 30 हजार किसान जुड़े हुए हैं। सहकारी व्यवस्था के तहत पशुपालकों का दूध प्लांट तक पहुंचता है, जिससे उन्हें दूध बेचने के लिए नियमित बाजार मिलता है। इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण परिवारों की आय को भी सहारा मिल रहा है।
प्लांट में दूध का प्रसंस्करण कर उससे विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों की आपूर्ति जींद के अलावा हांसी, टोहाना, फतेहाबाद, पानीपत और हिसार तक की जाती है। इससे डेयरी उत्पादों के कारोबार को विस्तार मिल रहा है। साथ ही वितरकों और दुकानदारों को भी व्यापार के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

दूध से तैयार उत्पादों ने बढ़ाया कारोबार
प्लांट में प्रतिदिन आने वाले दूध का पूरा उपयोग करने के लिए उससे अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जाते हैं। सीधे बिक्री के बाद बचे दूध से पनीर, घी, दही और अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। इनकी मांग के चलते आसपास के जिलों में वीटा का वितरण नेटवर्क फैला हुआ है। इससे केवल पशुपालकों को ही नहीं, बल्कि वितरकों, दुकानदारों और डेयरी उत्पादों के कारोबार से जुड़े लोगों को भी रोजगार और व्यापार के अवसर मिलते हैं।

गुणवत्ता और किसानों को उचित बाजार देना प्राथमिकता : सीईओ
सहकारी डेयरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को उनके दूध का नियमित बाजार उपलब्ध करवाना और उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाना है। जींद प्लांट में दूध की आवक के अनुसार उसका प्रसंस्करण कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इससे दूध की बर्बादी रोकने के साथ उसकी उपयोगिता और बाजार का दायरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वीटा का प्रयास किसानों और उपभोक्ताओं के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करना तथा डेयरी कारोबार को आगे बढ़ाना है। -नरेंद्र धानियां, सीईओ वीटा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें