फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में नौ मई को पुरस्कार वितरण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में नौ मई को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
पुरस्कार वितरण समिति की संयोजिका प्रोफेसर प्रोमिला ने बताया कि शैक्षणिक स्तर पर बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले, बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स की कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले और बीए, बीकॉम, एमए, एम कॉम सहित अन्य कक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा यूनिवर्सिटी स्तर पर पोजीशन हासिल करने या टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं खेलकूद में राज्य, राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तर पर भाग लेने वाले एवं विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर कृष्ण कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की सूची महाविद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर जारी कर दी गई है, ताकि विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें