23जेनडी09-बैठक में भाग लेते हुए प्राइवेट स्कूल संघ के पदाधिकारी। स्रोत एसोसिएशन
जींद। जींद प्राइवेट स्कूल संघ ने नए सत्र शुरू होने के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की। प्रदेश सह संरक्षक विजेंद्र रेढू ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्राइवेट स्कूल कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से स्कूल वाहनों का दस वर्ष में एनसीआर क्षेत्र में लाइफ का समाप्त होना, आरटीई, 134 ए, चिराग योजना आदि के तहत सरकार जो विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल में भेजती है उनके ड्यूज का समय पर भुगतान नहीं होना, वाहन सुरक्षा पॉलिसी के बहाने स्कूल वाहनों के चालान करना सहित अन्य चीजों से प्राइवेट स्कूल संचालक परेशान हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इन सभी समस्याओं को लेकर सरकार के साथ मिल बैठकर कर समाधान कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल प्रदेश और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में वह सरकार से उम्मीद करते हैं कि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका हल करने का कष्ट करें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वजीर सिंह, दलशेर लोहान, राजेश, सतीश मलिक और विनोद कुमार भी मौजूद रहे।