फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी स्कूल के बच्चों ने हाइड्रोजन ट्रेन में मनाया शिक्षक दिवस

Sun, 06 Sep 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी06-​शिक्षक दिवस पर सफर करने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन से उतरते हुए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शिक्षक दिवस पर शनिवार को सदाशिव विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर शिक्षक दिवस मनाया। जींद से सोनीपत तक की यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने अध्यापकों के साथ बातचीत की और यात्रा के अनुभव को यादगार बनाया।
विद्यार्थी गीतांजलि, सुरेखा, तनवी, तेजस, सुरभि ने बताया कि शिक्षक दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा करने का निर्णय उनके लिए काफी रोमांचक रहा। सुबह ही विद्यार्थी और स्टाफ निर्धारित समय पर जींद रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के रवाना होते ही विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ यात्रा का आनंद लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना अपने आप में नया अनुभव रहा। बच्चों ने ट्रेन की विशेषताओं को लेकर भी आपस में चर्चा की। इस दौरान अध्यापिका विनय शर्मा ने विद्यार्थियों को ट्रेन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनके साथ इस तरह यात्रा करने से उन्हें अध्यापकों के साथ बातचीत करने और उन्हें करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान सभी ने खूब मस्ती की और कई यादगार पल बिताए। बच्चों ने कहा कि उन्होंने ट्रेन से कई बार सफर किया है, लेकिन शिक्षक दिवस पर अध्यापकों के साथ हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत तक की यात्रा का अनुभव अलग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें