फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालकों ने डीईईओ कार्यालय पर सांकेतिक ताला जड़कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सत्यानंद वत्स को ज्ञापन सौंपते निजी स्कूल संचालक। सवांद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाने को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी स्कूल संचालकों ने शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने कहा कि मुश्किल से विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हुई थी। एक बार फिर से कोरोना का हवाला देकर सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है, जो सही नहीं है। स्कूल संचालकों ने मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सत्यानंद वत्स को ज्ञापन सौंपा। डीईईओ ने निजी स्कूल संचालकों की मांग सरकार के पास भेजने का आश्वासन दिया। उसके बाद निजी स्कूल संचालकों ने डीईईओ कार्यालय पर सांकेतिक ताला जड़कर विरोध जताया।
निजी स्कूल एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा ने कहा कि सरकार कोरोना का बहाना बनाकर बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे बच्चे, अभिभावक, स्कूल संचालक व कर्मचारी परेशान हैं। सरकार आनन-फानन में बच्चों की शिक्षा व शिक्षकों के साथ गलत कर रही है। इसके विरोध स्वरूप वीरवार को उन्होंने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को बसों की चाबियां सौंपी थीं। इसके बाद शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक ताला लगाया है।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने कहा कि वे सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि अगर कोरोना स्कूलों मेें है तो कोरोना हर जगह है। कोरोना राजनीतिक रैलियों, कुंभ मेले और आईपीएल में भी है। फिर क्यों न सभी चीजों को बंद किया जाएं। यदि वहां से लोग संक्रमित होकर घर में आएंगे तो बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
19 अप्रैल को होगा शिक्षा बोर्ड का घेराव
वजीर सिंह ढांडा ने कहा कि सरकार ने जो पहली से आठवीं कक्षा के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है, उसके विरोध में निजी स्कूल संचालक आज सड़कों पर हैं। निजी स्कूल सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को तैयार हैं। इसलिए स्कूलों को खोले जाने की अनुमति दी जाए। कोरोना के कारण पिछले साल से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी तो 19 अप्रैल को भिवानी में प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक व शिक्षक शिक्षा बोर्ड का घेराव करेंगे।
कार्यालय के बाहर मौजूद रहे पुलिसकर्मी
निजी स्कूल संचालकों द्वारा शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताला जडने की घोषणा पर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। टकराव की स्थिति को देखते हुए कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। हालांकि टकराव की नौबत नारेबाजी के दौरान कहीं नहीं आई। निजी स्कूल संचालकों ने कार्यालय में आकर मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सत्यानंद वत्स को ज्ञापन सौंपा और बाद में कार्यालय के गेट पर सांकेतिक ताला जड़कर वापस चले गए।
नरवाना में एक निजी स्कूल खोलने की मिली सूचना
नरवाना में किसी ने एक निजी स्कूल खोले जाने की शिकायत की थी। इस मामले में नरवाना खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना देकर मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए थे। शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया तो वह स्कूल भी बंद मिला।
सत्यानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक ताला जड़कर नारेबाजी करते निजी स्कूल संचालक। संव- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें