फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया किसान आंदोलन का किया समर्थन, स्कूल जल्दी खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक ब्लॉक प्रधान मनदीप दूहन की अध्यक्षता में जुलाना में हुई। बैठक में स्कूल संचालकों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया और सरकार से जल्द स्कूल खोलने की मांग की। बैठक में कहा गया कि यदि 11 दिसंबर से सरकार ने स्कूल नहीं खोले तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मनदीप ने कहा कि पिछले 10 दिनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध में ठंड में खुले आसमान के नीचे दिन गुजारने को मजबूर हैं। किसानों की मांगें जायज हैं। सरकार को किसानों की मांगे पूरी करके जल्द आंदोलन खत्म करना चाहिए। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन किसानों की हर संभव मदद करेगी। दूहन ने कहा कि स्कूल बंद होने से बच्चों को पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार को स्कूल खोलने का फैसला जल्दी लेना चाहिए। जब रैली हो सकती है, लोग जमा हो सकते हैं, चुनाव हो रहे हैं तो स्कूल बंद क्यों हैं। सरकार कोरोना का डर दिखाकर आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। अगर सरकार ने 11 दिसंबर से स्कूल नहीं खोले तो स्कूल संचालक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें