फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुढ़ाखेड़ा के पास निजी बस और कार की भिड़ंत, कई यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों रोड पर बुढ़ाखेड़ा के पास शुक्रवार परिवहन समिति की बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार छह-सात यात्री घायल हो गए। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


परिवहन समिति की बस शुक्रवार सफीदों से जींद की तरफ आ रही थी। गांव बुढ़ाखेडा के पास उनकी कार से भिड़ंत हो गई जिसमें कार में सवार मां और बेटा बाल-बाल बच गए जबकि बस में सवार छह-सात यात्रियों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए लोग अपने वाहनों से सफीदों और निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए गए शामली यूपी निवासी घायल आर्यन के भाई शुहब ने बताया कि वे बस में पीछे की सीटों पर बैठे थे। अचानक टक्कर होने के साथ उनके मुंह और सिर अगली सीटों से जा टकराए जिसमें उसका भाई आर्यन घायल हो गया। इसके अलावा अन्य यात्रियों को भी चोटें आई। मौके पर गुजर रहे वाहन चालक घायलों को अपने वाहनों में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें