फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजेता रही स्नेहा और प्रीति को प्राचार्य ने किया सम्मानित

विज्ञापन
21जेएनडी01: राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन हुई प्र्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में 30 सितंबर से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर हुई ऑनलाइन लघु वीडियो विज्ञापन निर्माण प्रतियोगिता और ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता के परिणाम वीरवार को जारी किए। इसमें प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा स्नेहा ने ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रा को प्राचार्य जयनारायण गहलोत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जयनारायण गहलावत ने बताया कि डॉॅ. हिमांशु गर्ग कंप्यूटर साइंस विभाग की लेक्चरर के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राएं शामिल हुई थी। इसमें बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा स्नेहा ने ऑनलाइन लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इसके अलावा कविता और प्रीति ने ऑनलाइन लघु वीडियो विज्ञापन निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 700 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता वास्तव में रचनात्मकता और नवीनता का उत्सव होती है। जो हमारे क्षेत्रों की विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करता है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर देती है। डॉ. हिमांशु गर्ग ने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं ने भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जितेंद्र शर्मा, डॉ. अल्पना शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें